संग्रामपुर: पंचायत भवन मे सुनी गयी आमजन की समस्याएं
June 12, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा गोरखापुर और गूजीपुर के पंचायत भवन पर ग्राम प्रशासक व ग्राम सचिव की अध्यक्षता में ग्राम चैपाल लगाई गई।ग्राम चैपाल में राजस्व,पेंशन पेयजल,और कृषि से जुड़ी आम समस्याओं की सुनवाई की गई।गोरखापुर में प्रशासक प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह और ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार ने सामाजिक पेंशन योजना जिसमें वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन ऑनलाइन आवेदन पर चर्चा की। राशन कार्ड को लेकर श्री अन्न योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त राशन और पात्र व्यक्ति न मिलने पाने वाले परिवार को नया आवेदन देने के लिए बताया गया। पंचायत भवन गूजीपुर में प्रशासक प्रतिनिधि अरविंद पांडे और ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश यादव ने आवास और शौचालय जिसमें प्रधानमंत्रीध् मुख्यमंत्री योजना का लाभ न मिलने या शौचालय किस्त रुक जाने पर चर्चा की।इसके साथ सरकार कि विभिन्न प्रकार की योजनाएं बताई गई।
