दिल्ली के हर थाने में अब लगेगी 'जन सुनवाई! कमिश्नर ने जारी किया आदेश
June 15, 2026
दिल्ली के नागरिकों की शिकायतों का तुरंत निपटारा करने और पुलिस व्यवस्था को सीधे जनता से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के बाद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने एक व्यापक सर्कुलर जारी किया है।
इसके तहत अब राजधानी के हर पुलिस स्टेशन में हर शनिवार को 'थाना दिवस-जन सुनवाई' का आयोजन किया जाएगा।
उपराज्यपाल ने पद संभालने के बाद से ही जनता पर केंद्रित और जवाबदेह पुलिसिंग पर जोर दिया है। इस पहल को कामयाब बनाने के लिए डीसीपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे सोशल मीडिया, थाना नोटिस बोर्ड, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWAs) और मार्केट एसोसिएशन्स (MWAs) के जरिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
