Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी कार, बच्चे सहित 2 की मौत


कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मेहंदी माइनर के पास रविवार शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक कार एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। हादसे में एक बच्चे और 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल था।

हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई थी, बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही दीगोद और सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और दीगोद एंबुलेंस की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पहले कोटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार बूंदी जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है। कार सवारों की पहचान विजय शर्मा, कमलेश दाधीच, नदेश दाधीच और बांके बिहारी के रूप में हुई है। मृतक बच्चा भी इन्हीं के साथ यात्रा कर रहा था।

एक्सप्रेस वे एंबुलेंस के कंपाउंडर आलोक सुमन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। दीगोद एंबुलेंस के पायलट जितेंद्र मीणा और ईएमटी वीरेंद्र फुलवारिया ने बताया कि सभी घायलों को पहले कोटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां से उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे के बाद क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। दीगोद और सुल्तानपुर दोनों थानों की पुलिस हादसे को अपने क्षेत्र से बाहर बता रही हैं। हालांकि, दुर्घटना की सूचना पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन देर रात तक मामले में किसी थाने द्वारा औपचारिक कार्रवाई नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई है। मृतक बच्चे की मौत और गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |