Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सड़क किनारे बैठी महिला चोटिल


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के केशवपुर निवासी फूला देवी पत्नी मेवालाल उम्र 60 वर्ष आज गांव में शीतलागंज - मेला का बगिया केशव पुर के पास बकरी चरा रही फूला सड़क मोड़ के पास सड़क के किनारे बैठी थी कि अचानक एक  अज्ञात मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे बैठी बुजुर्ग फूला देवी के कुल्हे को  चीरती हुई  चली गई खून बहता देख  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले आया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क संकरी है और मोड़ अधिक होने के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है आज बुजुर्ग  महिला फूलादेवी बकरी चराने आई थी लेकिन सड़क दुघर्टना के कारण अस्पताल चली गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |