लखनऊः महिला उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा ‘ऑर्गेनिक रूट्स’, सेहत और स्वाद पर फोकस! घर जैसा स्वाद, संतुलित पोषण और स्वच्छ भोजन का नया केंद्र बना ऑर्गेनिक रूट्स
June 18, 2026
लखनऊ । राजधानी में स्वाद, सेहत और भारतीय पारंपरिक खानपान को नई पहचान देने के उद्देश्य से “ऑर्गेनिक रूट्स दृ घर जैसा स्वाद, सेहत के साथ” पहल की शुरुआत की गई है। संस्थापक सुनीता सिंह द्वारा शुरू किया गया यह उद्यम महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास है।ऑर्गेनिक रूट्स के माध्यम से लोगों को पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ पौष्टिक और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां बाटी-चोखा, फरा, निमोना, मकुनी और खीर जैसे देसी व्यंजनों के अलावा प्रोटीन-रिच फूड्स, स्प्राउट्स सलाद, फ्रूट सलाद, स्टीम्ड सब्जियां और टोफू आधारित हेल्दी मील्स भी उपलब्ध हैं। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और संतुलित पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।सुनीता सिंह ने बताया कि ऑर्गेनिक रूट्स केवल एक फूड ब्रांड नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय भोजन परंपराओं को बढ़ावा देने की पहल है। संस्था माइक्रोग्रीन्स आधारित खाद्य पदार्थों को भी प्रोत्साहित कर रही है, जिससे लोगों को अधिक पोषणयुक्त भोजन मिल सके। इसके साथ ही जन्मदिन, पारिवारिक समारोह, विवाह और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के लिए कैटरिंग सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। उनका कहना है कि अच्छा भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत समाज की आधारशिला भी है।
