Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुरः एक्सीडेंटल जोन क्षेत्र में प्राथमिक चिकित्सालय के ऊंची करण की मांग हुई तेज


ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। स्थानीय बाजार एवं घाटी दुर्घटना बहुत क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है लेकिन लगभग 50 किलो मीटर के एरिया में पूर्ण रूप से सक्षम चिकित्सा की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय बाजार में एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो दोपहर 2रूबजे के बाद कार्य बंद हो जाता है और बदहाल व्यवस्था है स्वास्थ्य केंद्र के मध्य में एक नाला बहता है जिसमें बरसात का पानी एवं बाजार का गंदा पानी बहता रहता है। इसके लिए कई बार संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन अपनी आदत के अनुसार संबंधित विभाग मौन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आए दिन घाटी में दुर्घटना होते रहते हैं उनके चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है गंभीर रूप के मरीज एवं क्षेत्रीय मरीज के लिए एकमात्र जनपद हॉस्पिटल है वहां तक पहुंचते पहुंचते अधिकांश मरीजों की मौत हो जाती है। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्ची करण की भी मांग की गई है इससे संबंधित कई प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को भी दी गई है लेकिन अभी तक उस समस्या से संबंधित कोई भी समाधान नहीं निकला है। प्रदेश एवं केंद्र की सरकार है फिर भी ऐसी उदासीनता स्थानीय नागरिकों के समझ में नहीं आ रहा है क्षेत्र की जनता संबंधित विभाग से मांग करती है की जटिल जन समस्या को देखते हुए समस्या का समाधान करने करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |