कन्नौज: आईजीआरएस निस्तारण मे प्रदेश मे कन्नौज पुलिस का प्रथम स्थान
June 10, 2026
कन्नौज। जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा जनसुनवाई एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करते हुए माह मई-2026 मे उत्तर प्रदेश शासन की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की गई है। माह मई-2026 के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय आईजीआरएस पोर्टल एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से जनपद कन्नौज पुलिस को कुल 1175 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमे से 960 शिकायतों का निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण कर आख्या आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड की गई। जनपद पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान हेतु किए गए निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद कन्नौज ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद एवं पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।कन्नौज पुलिस भविष्य मे भी जनसामान्य की शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध है।
