कन्नौज: पिता की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार
June 10, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सकरावा पुलिस द्वारा पिता कि हत्या की करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है। गत दिनों पूर्व रात्रि में अभियुक्त अशोक कुमार बाथम द्वारा शराब के नशे में वादी(अपने पुत्र) एवं अपने पिता श्रीकृष्ण बाथम के साथ जमीन अपने काम कराने को लेकर विवाद एवं गाली-गलौज की गई एवं बाद में अभियुक्त ने टकोरा से प्रहार कर अपने पिता श्रीकृष्ण बाथम की हत्या कर दी। घटना के संबंध में वादी रजनीश बाथम की तहरीर के आधार पर थाना सकरावा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें थाना सकरावा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये संबंधित वांछित अभियुक्त अशोक कुमार बाथम पुत्र श्रीकृष्ण को नगला मदारी प्रतीक्षालय तिराहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी (टकोरा) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
