मिर्जापुर: गंगा में दो बालक डूबे एक की मौत दूसरे की तलाश जारी
June 16, 2026
मिर्जापुर। सोमवार को समय करीब 15.30 बजे थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत फतहाँ घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान 02 बालक 1.आरूष पुत्र फिरोज निवासी अर्जुनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-17 वर्ष व 2.नैतिक पुत्र राकेश निवासी प्रतापनगर मेट्रो सब्जी मण्डी, नई दिल्ली उम्र करीब-14 वर्ष डूब गये, जोकि अर्जुनपुर में शादी में आये थे। सूचना पर थाना को0शहर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय गोताखोरध्नाविकों की मदद से डूबे हुए दोनों बालकों की तलाश प्रारम्भ करायी गयी। एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोरध्नाविकों की मदद से दोनों बालकों में से आरूष पुत्र फिरोज निवासी अर्जुनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-17 वर्ष का शव फतहाँ घाट से बरामद कर लिया गया है तथा दूसरे की तलाश जारी है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
