Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः वीरू की तलाश में टावर पर चढ़ी बसंती, एसडीएम ने समझाकर उतारा


कुंडा/प्रतापगगढ। कुंडा के फरेंदुपुर मोहल्ले में गुरुवार को फिल्मी अंदाज में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब अपने वीरू की तलाश में एक महिला सीधे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला टावर पर चढ़कर अपने वीरू को पुकार रही थी। सूचना पर कुंडा एसडीएम सबसे पहले मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया गया।  

टावर से उतरने के बाद महिला ने अपने वीरू की दास्तां बताई। इस दौरान टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पूरे इलाके में बस एक ही चर्चा रहीकृआखिर कौन है बसंती का वीरू, जिसके इंतजार में उसने टावर को ही अपना ठिकाना बना लिया।  

करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने लोगों की सांसें थामे रखीं। महिला को सुरक्षित उतारने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों से बात कर मामले की जानकारी ली जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |