Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: महिला कल्याण विभाग ने मनाया कन्या जन्मोत्सव! नवजात बच्चियों को वितरित की बेबी किट


गौरीगंज/अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सोमवार को मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा नवजात बच्चियों एवं उनके परिजनों को कन्या सुमंगला योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर नवजात कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना के प्रचार-प्रसार सामग्री (पम्पलेट) के साथ बेबी किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव एवं सुपरवाइजर रोशन लाल ने उपस्थित अभिभावकों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान तथा कन्या सुमंगला योजना सहित महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव, सुपरवाइजर रोशन लाल, स्टाफ नर्स सुधा श्रीवास्तव एवं चिकित्सालय की टीम सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |