Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल, एक हुआ रेफर


संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन-लोहियानगर मार्ग भारद्वाज अकाडमी ( निजी विद्यालय ) के समीप प्रतापगढ़ जा रहे  मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क दुघर्टना में घायल हो गए एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में युवक 34 वर्षीय सिलोखर मजरे नरैनी अमेठी विनोद कुमार पुत्र नन्हेंलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वही दूसरा घायल अमन पुत्र राजकुमार निवासी भवानीगढ़ जिला प्रतापगढ़ उम्र 20 वर्ष का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही किया गया। प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार कालिकन से लोहिया नगर की दिशा में जा रही इन घायलों की मोटरसाइकिल की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई जिससे एक निजी विद्यालय के सामने काली सड़क पर मोटरसाइकिल लेकर दोनों गिर गए। मोटरसाइकिल चालक विनोद कुमार को गहरी चोट आई। दोनों  घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर भेजा गया अधिक चोटिल होने के कारण गंभीर अवस्था देखते हुए विनोद कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया वहीं अमन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही किया गया। अमन के मित्रों ने इलाज के बाद अमन को घर ले गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |