Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: किसान सम्मान निधि से वंचित रह जाएंगे 3100 किसान


संग्रामपुर/अमेठी।एक डिजिटल पहचान जो पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पूरे देश में फार्मर रजिस्ट्री बना रही है खाद बीज सब्सिडी और सरकारी योजनाओं के लाभ पाने के लिए अनिवार्य कर दी गई है। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जिले के विकासखंड संग्रामपुर में किसान सम्मान निधि पाने वाले लगभग 15000 किसानों में लगभग 3100 किसानों का फार्म रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। जिसको लेकर कृषि विभाग, पंचायत विभाग, व अन्य विभाग इसको पूरा करने में लगे हुए हैं। एडीओ कृषि संग्रामपुर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 15600 किसानों को किसान सम्मान निधि मिलती थी। जिनका फार्मर रजिस्ट्री  बनवाना अनिवार्य हो गया है। फार्मर रजिस्ट्री बनाने को लेकर किसानों को चिन्हित करके उन्हें प्रोत्साहित करके फार्मर रजिस्ट्री बनवाई जा रही है लेकिन कुछ ऐसे किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है जिनका नाम मिस-मैच हो रहा है  और जो बाहर रह रहे हैं लगभग 3100 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं बन पाई है जिसको पूरा करने के लिए ब्लॉक पर तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत )लाल शशिकांत सिंह लगे हुए हैं। लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि पंचायत सहायक की लापरवाही के कारण फार्मर रजिस्ट्री बनाने की गति धीमी पड़ी थी लेकिन आज कुछ पंचायत सहायकों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री बनाना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जून माह के अंत तक फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |