प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति द्वारा हनुमान मंदिर, हनुमंत नगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क, मीरा भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पतंजलि योग समिति की जिला महिला प्रभारी वंदना मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुराधा गुप्ता, उषा सिंह एवं रुचि केसरवानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद निर्धारित योग प्रोटोकॉल के तहत पतंजलि की सोशल मीडिया प्रभारी शालिनी जायसवाल ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में पतंजलि की संवाद प्रभारी नीलम श्रीवास्तव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सिद्धार्थ इंटरमीडिएट कॉलेज, पूर्वी सहोदरपुर की डायरेक्टर ऋचा सिंह एवं वंदना मिश्रा ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कठिन योगासन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया वहीं प्रमिला शुक्ल ने सभी से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने की अपील की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
प्रतापगढः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पतंजलि योग समिति ने कराया सामूहिक योगाभ्यास
June 21, 2026