Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः यूपी स्वास्थ्य विभाग में बदलाव! दो अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी


अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में अमेठी के दो वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महेंद्र कुमार त्रिपाठी को चित्रकूट का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. राम प्रसाद को मेरठ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।अमेठी में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार त्रिपाठी पिछले लगभग 20 वर्षों से जिले के विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं दे चुके हैं। दो वर्ष पूर्व उन्हें पदोन्नति देकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बनाया गया था। अब शासन ने उन्हें चित्रकूट जिले की कमान सौंपी है।वहीं, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रसाद को मेरठ का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। डॉ. राम प्रसाद ने अपने करियर की शुरुआत भादर सीएचसी के अधीक्षक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने बरेली और रायबरेली में भी सेवाएं दीं। पदोन्नति के बाद उनकी पुनः अमेठी में तैनाती हुई थी।तबादला सूची में अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। जिला अस्पताल अमेठी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव शुक्ला का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया गया है। वहीं, सिंहपुर सीएचसी में कार्यरत डॉ. तारिक इकबाल को अधीनस्थ मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर रायबरेली भेजा गया है।शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |