Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: नसबंदी शिविर में 05 महिलाओं ने कराई नसबंदी


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई 05 इच्छुक महिलाओं ने सीएचसी संग्रामपुर आकर नसबंदी कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता कार्यक्रम के तहत परिवार नियोजन योजना के अन्तर्गत आज 1 जून दिन सोमवार को नसबंदी शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई 05 महिलाओं ने नसबंदी कराई गई।यह आपरेशन डॉ बीके गुप्ता द्वारा किया गया।सभी नसबंदी कराई महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र के वाहन से उन्हें सुरक्षित उनके घर भेजा गया।सभी को प्रोत्साहन राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग आशा बहू खौपुर बुजुर्ग, नारायनपुर व तिहैतनपुर का रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |