लखनऊः लखनऊ जिले में बीकेटी इटौंजा में जगह-जगह हुए भंडारे, लोगों ने लिया हनुमान का प्रसाद! बीकेटी इटौंजा कुंम्हरावां शिवपुरी अर्जूनपुर चैराहे पर हुआ विशाल भंडारा
June 23, 2026
लखनऊ।लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब इटौंजा थाना लखनऊ सीतापुर हाईवे अर्जुनपुर चैराहे पर रोहित रावत उर्फ महाकाल पासी ने आठवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर विधि विधान से पूजा कर कन्या कुमारी का पूजन कर उनका भोजन कराया, उसके बाद दोपहर 12 बजे से पूड़ी सब्जी का भंडारा चालू कर दिया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग ने प्रसाद पाया। वहीं जहां इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा अवधेश अवस्थी कमल, नामित सभासद भाजपा सुधाकर अवस्थी, अनूप शुक्ला, नवनीत अवस्थी, शिवम बाजपेई, गोलू अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार पीयूष द्विवेदी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। वहीं लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। महाकाल पासी ने भंडारे में आए सभी भक्तजनों व अतिथियों को अंगौछा पहनकर सम्मानित किया। वही शिवपुरी गांव में राममोहन गुप्ता पत्रकार ने भंडारा करवाया, जहां पर उन्होंने घर में विधि विधान से रामायण का पाठ करवाया और मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया, जहां पर पत्रकार एवं सैकड़ो ग्रामीणों मौजूद रहें। वही अकड़रिय कलां गांव में अधिवक्ता राम बहादुर रावत ने भंडारे का आयोजन करवाया, जिसमें उन्होंने शरबत का भंडारा करवाया, जिसमें ग्रामीणों ने शरबत का आनंद लिया। वहीं गांव के ही विमल रावत ने भी भंडारे का आयोजन किया, जिसमें पूड़ी सब्जी का भंडारा किया गया। वहीं इटौंजा, बीकेटी सैरपुर मड़ियांव जानकीपुरम, महिगवां,माल मलिहाबाद रहीमाबाद दुबग्गा अन्य क्षेत्रों में भंडारे किए गए।
.jpg)