Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम ने भंडारों को बनाया ‘जीरो वेस्ट इवेंट श्,153 भंडारों का पंजीकरण व विशेष सफाई


लखनऊ। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ के सभी 153 पंजीकृत भंडारा स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। आयोजकों और श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक व डिस्पोजल के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

शहर के सभी आठों जोनों में जोनल सेनेटरी ऑफिसर्स द्वारा लगातार निगरानी की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जलकल विभाग द्वारा 79 प्रमुख स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए गए। लायन एनवायरो द्वारा जोन-2 और जोन-5 में गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण और समयबद्ध निस्तारण की विशेष व्यवस्था कर श्जीरो वेस्ट इवेंटश् को सफल बनाया गया। जोन-6 स्थित दुबग्गा सब्जी व फल मंडी में जागरूकता रैली निकाली गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से पॉलीथीन जब्त की गई, जुर्माना लगाया गया और ग्राहकों को कपड़े के थैले बांटे गए।

नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे उपयोग किए गए दोने-पत्तल केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |