ललित मोदी ने किया खुलासा! मैं सुष्मिता के खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड था
June 02, 2026
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें को अभिनेत्री ने अभी तक शादी नहीं की है हालांकि उनके कई अफेयर रहे हैं. उनका बिजनेसमैन और आईपीएल के एक्स चेयरमैन ललित मोदी के साथ भी रिलेशनशिप था. हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो गया था. वहीं अब ललित मोदी ने भी सुष्मिता संग अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए ये भी बताया कि आखिर उनका रिश्ता क्यों टूटा था. ललित मोदी ने ये भी खुलासा किया कि वे एक्ट्रेस के खर्चे पर पलने वाले बॉयफ्रेंड थे.
दरअसल ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ हाल ही में हुई बातचीत में ललित मोदी ने सुष्मिता को अपनी लाइफ के सबसे जरूरी लोगों में से एक बताया और खुलासा किया कि उनके ब्रेकअप में दूरी ने अहम भूमिका निभाई थी. लंदन में रहने वाले इस कारोबारी के अनुसार, दोनों के बीच कोई ड्रामैटिक ब्रेकअप नहीं हुआ था. बल्कि, धीरे-धीरे दोनों की जिंदगी अलग-अलग डायरेक्शन में आगे बढ़ गई थी, सुष्मिता भारत में बस गईं और वह लंदन में रहने लगे थे.
अपने रिश्ते को याद करते हुए उन्होंने कहा, “सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं. उन्होंने मुझे कई मायनों में मैच्योर होने में मदद की और वह बेहद खास थीं, उस समय वह मेरी लाइफ का एक अहम हिस्सा थीं और आगे भी होतीं, बस दूरियां हमारे लिए बहुत ज्यादा थीं. उनका करियर भारत में था, और मेरी लाइफ लंदन में. लेकिन हमारा रिश्ता बहुत ही खास था और उनकी प्यारी यादें मेरे दिल में बसी हैं. वह आज भी मेरी बहुत प्यारी दोस्त हैं. मैं उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं. वह एक वंडरफुल महिला हैं और उन्होंने रेने और अलीशा नाम की दो बेटियों के लिए जो कुछ किया है, वह वाकई सराहनीय है. वह एक बहुत ही खास महिला हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “उनके माता-पिता बहुत खास हैं, और एक सिंगल मदर होने के बावजूद उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है. मैं उन्हें देखकर दंग रह जाता हूं, जिस तरह से वह लगातार तरक्की कर रही हैं. मैं उनके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं.”
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में ललित मोदी ने सुष्मिता की फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी के बारे में बात करते हुए कहा, "सुष्मिता एक बेहद खूबसूरत, कामयाब और अपने दम पर बनी महिला हैं. सच कहूं तो मेरे जानने वालों में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके पास सुष्मिता से ज्यादा हीरे होंगे. उन्होंने यह सब कुछ खुद कमाया है, उनके तो अपने हीरों के स्टोर भी थे. लोग उन्हें लालची कह रहे थे, जो बिल्कुल गलत था.
उन्होंने यह सब अपने दम पर हासिल किया है. ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं सुष्मिता के साथ बाहर गया और मुझे किसी चीज़ की पेमेंट करनी पड़ी हो. उन्होंने हर चीज़ की पेंमेंट की है. मैं एक तरह से उनके खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड था. इसलिए सुष्मिता एक बहुत ही प्राउड वुमन हैं, और मैं यह बात बहुत खुशी से कह रहा हूं, और वह एक असाधारण महिला हैं, सेल्फ मेड लेडी हैं, और वह कभी किसी से कुछ नहीं लेंगी. ”
