Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सीएम राहत कोष से 5 लाख रु का चेक देने पहुचे मृतक के घर प्रभारी मंत्री परिवार असन्तुष्ट रहा कहा कि सब की गिरफ्तारी होनी चाहिए व कम्पनी ब्लेक लिस्टेट।

नमो घाट पर बाउंसरों द्वारा युवक राजेश जायसवाल की मौत के मामले में मामले में परिजन बोले कि स्मृति भी बनाई जाए।

सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सोनभद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 24 मई को वाराणसी नमो घाट पर सोनभद्र से घूमने गए युवकों के साथ मारपीट में युवक राजेश जायसवाल की मौत हुई थी जिसको देखते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल पीड़ित परिवार से मिले,  शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की  आर्थिक सहायता का चेक भी दिया। वही मंत्री ने बताया कि जिन गार्डों के द्वारा मारपीट किया गया है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में  अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष अज्ञात के रूप में पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी बताया कि नमो घाट पर निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया जाएगा, क्योंकि ठेकेदार को वहां पर काम करने के लिए रखा गया है ना की गार्डो के साथ मिलकर मारपीट करने के लिए। वही इस  मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि 9 दिन बीत जाने के बाद भी तमाम नेता आते रहे और सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं।  अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और जो कार्यवाही हुई है उससे पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है । इसके साथ ही उन्होंने यह मांग किया कि इसमें सम्मिलित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जाय और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए इसके साथ ही नमो घाट पर मृतक राजेश जायसवाल की एक स्मृति भी बनाई जाए। स्टांप पंजीयन व न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जयसवाल रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव में पहुंचे दरअसल पड़री गांव से 24 मई को राजेश जायसवाल अपने मित्रों के साथ वाराणसी नमो घाट घूमने के लिए गया था। उस दौरान वहां पर लगे गार्डों के द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया।जिसमें राजेश जायसवाल की मौत हो गई , वहीं इस मामले में मंत्री रविंद्र जायसवाल मुख्यमंत्री से भी मिले और इस मामले में मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जिसको देखते हुए 4 गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकि शेष की तलाश की जा रही है वहीं मंत्री का कहना है कि किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा,पुलिस के द्वारा शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है इसके साथ ही नमो घाट बनाने वाले ठेकेदार के फॉर्म को भी ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा क्योंकि वहां पर ठेकेदार को घाट बनाने के लिए रखा गया है ना कि गार्डों के साथ मिलकर मारपीट करने और किसी का जान लेने के लिए। वहीं उन्होंने यह आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरहाल पीड़ित परिवार से मिलकर मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त किया और उनका हाल जाना है इसके साथ ही मुख्यमंत्री के तरफ से दिए गए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक भी पीड़ित परिवार को दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |