लखनऊ: सोमवती अमावस्या पर मां चंद्रिका देवी में भक्तों का लगा तांता, लाइन में लगकर भक्तों ने किये मां के दर्शन
June 15, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले में बख्शी का तालाब कठवारा गांव गोमती नदी के तट पर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में सोमवार सुबह 3 बजे से ही भक्तों का तांता लग गया। जहां सूरज की किरणों के साथ लाखों की संख्या में भक्तों ने मां चंद्रिका देवी मंदिर में मां के दर्शन करने पहुंचने लगे। जहां पर लखनऊ उत्तरी जोन डीसीपी गोपाल कृष्ण दिशानिर्देश परएसीपी बीकेटी व बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मां चंद्रिका देवी मेला की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद बनाए रखी। जहां कठवारा चैकी प्रभारी अन्य पुलिस बल मेला परिसर व मेला ग्राउंड में पुलिस बल लोगों की सुरक्षा के लिए गस्त करता दिखाई दिया। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह चैहान ने बताया कि चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि पर 9 दिनों तक मां का विशाल मेला लगता है और हर अमावस्या पर मां का विशाल मेला लगता है, जहां बीकेटी इटौंजा माल मलिहाबाद क्षेत्र समेत लखनऊ बाराबंकी सीतापुर हरदोई कानपुर तक भक्त मां के दर्शन करने अमावस्या व नवरात्रि में आते हैं, उन्होंने बताया कि इसको देखते हुए मेला कमेटी की तरफ से भक्तों के लिए हर एक सुविधा की व्यवस्था की जाती है, जिससे कि भक्तो को मेले में किसी प्रकार की समस्या ना हों सकें। वहीं पुलिस बल मेले में लगातार गस्त करता है जिससे की भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहती है। सोमवती अमावस्या की सुबह दिव्य आरती के साथ भक्तों ने मां के दर्शन किए,शाम की विशाल आरती में बीकेटी इटौंजा समेत अन्य इलाकों के लोगों ने मां के दर्शन कर आरती में आशीर्वाद प्राप्त किया।
