लखनऊ: जल मिशन योजना का कार्य में दिखी गड़बड़ी, पाइपलाइन से बहता दिखा पानी, खेत में भरा
June 15, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगौतीपुर में जल मिशन योजना का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है,अभी गांव की टोंटियों में पानी नहीं पहुंच रहा है,जिससे कि ग्रामीण इस गर्मी में पानी के लिए परेशान है। वहीं इसी तरह बीकेटी ब्लॉक के बीबीपुर पंचायत में भी पाइप लाइन में काफी खामियां देखने को मिलीं। वही अकड़रिया कलां गांव से हरदा कालोनी जाने वाली सड़क पर पाइपलाइन फटी होने के कारण पानी रोसतम के खेत में भर रहा था,यह पानी लगभग बीते एक हफ्ते से ऐसे ही सुबह शाम बहता दिखाई दे रहा था, जिससे की रोहतम के खेत में पानी भर गया, जिससे कि उनकी फसल व जुताई में समस्या उत्पन्न हो रही थी। वहीं जल मिशन योजना के जेई की लापरवाही के चलते यह किल्लत देखने के मिल रही हैं। लेकिन जब पानी का बहता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और शाम को मौके पर कर्मचारियों ने फटे पाइपलाइन को जोड़कर सही कर दिया। वहीं बीकेटी ब्लॉक के कई पंचायतों में चल रहे जल मिशन योजना का कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है, जहां चुनाव नजदीक है। वहीं जल मिशन योजना का कार्य अधूरा पड़ा होने से ग्रामीणों पर नाराजगी भी दिखाई दे रही है।
