जगदीशपुर: नाले में मिला नवयुवक का शव, क्षेत्र मे सनसनी
June 16, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। गत दिवस घर से लखनऊ जाने के लिए निकला युवक जिसका शव दूसरे दिन नाले में मिलने से लोगो मे सनसनी फैल गई स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पडताल के उपरांत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौली गांव निवासी प्रमोद पासी उम्र लगभग 20 वर्ष जो गत दिवस काम के सिलसिले मे लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था जिसका शव संदिग्ध परिस्थितियों मे गांव के किनारे नाले मे पडा देख ग्रामणों द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूंछतांछ करने के उपरांत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाई जारी है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
.jpg)