Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की जीत को ममता की चुनौती! दायर की चुनाव याचिका


बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने भवानीपुर सीट से मिली हार को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. 16 जून को ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. सोमवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अचानक हाईकोर्ट पहुच गईं. जहां उन्होंने विधानसभा रिजल्ट को लेकर चुनौती दी है. ममता बनर्जी के साथ सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना, और कल्याण बनर्जी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका के डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने ममता बनर्जी हाईकोर्ट पहुंची थीं.

हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर थी. इस सीट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जीत हासिल की है. वह राज्य की भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री भी हैं. इस सीट पर ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था. कांटे की टक्कर इस सीट पर देखने को मिली. शुभेंदु अधिकारी ने इस सीट पर ममता बनर्जी को करीबन 15 हजार वोटों से मात दी थी. जहां एक तरफ शुभेंदु अधिकारी को 73917 वोट मिले, तो ममता बनर्जी को 58812 वोट मिले थे.

टीएमसी के 20 सांसदों ने हाल ही में नेशनल सिटिजन्स पार्टी में विलय की घोषणा की है. ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. बागी 20 सांसदों ने रविवार को इस पार्टी में विलय की घोषणा कर दी थी. सभी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से रविवार को मुलाकात करते हुए ज्ञापन भी सौंपा. इसपर बागी काकोली घोष ने कहा था कि अध्यक्ष से मिले इस बागी गुट में 20 सांसद हैं. उनकी संख्या पार्टी की कुल दो तिहाई से अधिक है. हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद से लगातार टीएमसी के भीतर घात ही फूट नजर आ रही है. यहां कई सांसदों ने पार्टी से बगावत करते हुए अन्य पार्टी में विलय का फैसला किया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |