मुसाफिरखाना: तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
June 10, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। जनपद की मुसाफिरखाना पुलिस ने तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रियांश सिंह उर्फ सचिन सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी धरौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर व अन्तर्जनपदीय अभियुक्त है, जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी व बाराबंकी में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर व एससी एसटी एक्ट की धाराओं में अभियेग पंजीकृत है ।
