Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप


बीसलपुर। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी दुर्वेश (38) पुत्र जैतराम की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।बताया जाता है कि दुर्वेश ने मंगलवार रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बिलसंडा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई प्रेमचंद का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दुर्वेश को लगातार मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धमकियां देते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |