Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: डीएम और एसपी ने कंट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण


कन्नौज। बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा पुलिस आरक्षित भारती परीक्षा को सकुशल निष्पक्ष एवं पारदर्शी तथा शांतिपूर्णढंग से संपन्न कराने हेतु कंट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था, परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं की निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ सम्पन्न कराया जाए। परीक्षा केन्द्रों की सतत निगरानी बनाए रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल, संदिग्ध गतिविधि अथवा परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हो सके। परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |