Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः उत्तर गांव का एएनएम सेंटर जर्जर नहीं मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र  के उत्तर गांव में लाखों की लागत से बना एएनएम सेंटर पूरी तरह जर्जर अवस्था में हो गया है। जिससे कारण बेहतर स्वास्थ्य सेवा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही  है ग्रामीणों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी मिलनी चाहिए टीकाकरण के साथ इलाज की भी सुविधा मिलनी चाहिए प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या निजी अस्पताल न जाना पड़े इस उद्देश्य से जनसंख्या के आधार पर एएनएम सेंटर स्थापित किया गया था।इसी श्रेणी में संग्रामपुर क्षेत्र के उत्तर गांव में एएनएम सेंटर बनाया गया था।इस एएनएम सेंटर से चमनगंज,चैदहवा-पूरे पठान- ईश्वर पुर - बहेलिया पुर - सहित दर्जनों गांव के हजारों लोगों के उपचार का केंद्र है। लेकिन जर्जर भवन के कारण इस क्षेत्र का स्वास्थ्य व्यवस्था भी जर्जर हो चुका है।इस केंद्र पर रूपम एएनएम है जिनके द्वारा केवल टीकाकरण किया जाता है।इस केंद्र पर न तो प्रसव की व्यवस्था है न तो स्वास्थ्य कर्मियों के रुकने की व्यवस्था है न ही इलाज हो रहा है लगभग 10 किलोमीटर की परिक्रमा कराकर गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया जाता तब उन्होंने स्वास्थ्य सेवा मुहैया हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |