संग्रामपुर: साहब। पशु अस्पताल में नहीं है पेयजल व्यवस्था, स्थित बदहाल
June 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में चिकित्सक नियुक्त होने के बाद अस्पताल नहीं आते हैं ऐसे में पशुपालको के दुधारू पशुओं का इलाज नहीं हो पा रहा है। अस्पताल तक मवेशी लाने वाले पशुपालकों को निराश लौटना पड़ रहा है। पशुपालकों के पशुओं का इलाज ऊपर वाले के भरोसे ही चल रहा है। मवेशियों के स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए यहां एक राजकीय की पशु चिकित्सालय बनाया गया है इससे अतिरिक्त पुन्नपुर और दो जगह पर उप स्वास्थ्य केंद्र भी बनाया गया है। अव्यवस्था का शिकार राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है यहां तक की साफ सफाई को लेकर देखा जाए तो अस्पताल परिसर अस्पताल भवन में भारी गंदगी भरी हुई है अस्पताल परिसर में आने वाले किसानों के लिए के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध है। इस राजकीय पशु चिकित्सालय में ना तो चिकित्सक हैं ना ही फार्मासिस्ट एक -दो पैरावेट ( दिहाड़ी पशु मित्र) के भरोसे संग्रामपुर राजकीय पशु चिकित्सालय की चिकित्सा सेवा चल रही है।इस अस्पताल में डॉक्टर प्रदीप पांडे पशु चिकित्सक के रूप में तैनात हैं लेकिन अस्पताल नहीं आ पाते।पशुपालक किसान संतोष कुमार नारायनपुर ने बताया कि लाखों की लागत से बने राजकीय पशु चिकित्सालय में पशुपालकों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है ना उनके बैठने की कोई व्यवस्था इस अस्पताल में की गई है यहां तक की प्यासे आए मवेशियों के लिए भी पानी की व्यवस्था नहीं है उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर पूरी तरह जंगल के रूप में दिखाई दे रहा है। इस अस्पताल पर ना तो चिकित्सक मिलते हैं और ना ही फार्मासिस्ट केवल एक दो पैरावेट ही अस्पताल में मिलते हैं उनके द्वारा जो भी दवा दी जाती है उसी से इलाज किया जा रहा है।
