Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची


यूपी के उन्नाव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन फिर भी उसकी जान बच गई। महिला उन्नाव में आम्रपाली एक्सप्रेस पर चढ़ते वक्त गिरी थी।

यूपी के उन्नाव में महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। सिर्फ कान में मामूली खरोंच आई। हुआ यूं कि महिला आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन पर शनिवार रात चढ़ रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गई। तब तक ट्रेन की स्पीड तेज हो गई। उसके ऊपर से 21 रेल डिब्बे गुजर गए। महिला पटरियों के बीच सिकुड़कर लेटी रही।

ट्रेन के गुजरने के बाद GRP-RPF ने महिला को उठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना उन्नाव जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हुई। महिला के ऊपर से आम्रपाली एक्सप्रेस के 21-21 रेल डिब्बे गुजर गए, लेकिन वह बाल-बाल बच गई।

बता दें कि रामशिला (48) मूल रूप से मध्य प्रदेश के कोरबा के आम्रपाली गांव की रहने वाली हैं। उन्नाव में वह पति गंगाराम, बेटे सागर और भाई जय के साथ कई महीनों से रहती है। सभी अचलगंज में एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। बेटे सागर ने बताया- शनिवार रात हम लोग अपने गांव वापस जा रहे थे। ट्रेन पकड़ने के लिए उन्नाव स्टेशन पहुंचे थे। सागर के अनुसार, आम्रपाली एक्सप्रेस का टिकट लिया था। प्लेटफॉर्म-2 पर रात करीब 12:10 बजे ट्रेन आई। मैं और पिताजी सामान लेकर ट्रेन में चढ़ गए। अंत में मां चढ़ रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच पटरियों पर गिर गईं।

सागर के अनुसार, आम्रपाली एक्सप्रेस का टिकट लिया था। प्लेटफॉर्म-2 पर रात करीब 12:10 बजे ट्रेन आई। मैं और पिताजी सामान लेकर ट्रेन में चढ़ गए। अंत में मां चढ़ रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच पटरियों पर गिर गईं। गिरते समय मां चीखी, तो मैं और पिताजी बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर आए, लेकिन तब तक ट्रेन चल पड़ी।

बेटे ने कहा- गनीमत रही कि मां पटरियों के बिल्कुल बीचो बीच लेटी हुई थीं। ट्रेन की सभी 21 बोगियां मां के ऊपर से गुजर गईं। भगवान ने उन्हें बचा लिया। हादसे के बाद महिला काफी देर तक सहमी नजर आई। अस्पताल में भी वह पति का हाथ पकड़े रही। हादसे के बाद महिला काफी देर तक सहमी नजर आई। अस्पताल में भी वह पति का हाथ पकड़े रही। पति दिलासा देते रहे कि उसे कुछ नहीं हुआ है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया- महिला पूरी तरह सुरक्षित है और होश में है। उसके कान में मामूली चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |