बदलाव को लेकर बात करें तो भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस मैच में हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश रेड्डी को मौका दिया है। इस मैच में केएल राहुल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह नहीं खेल रहे हैं। वहीं लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हर्षित राणा को भी इस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। टॉस के वक्त कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पिच देखने में बहुत अच्छी लग रही है। अगर हम भी टॉस जीतते, तो पहले बल्लेबाजी ही करते। पिछले मैच में काफी गर्मी थी और आज भी वैसा ही मौसम रहने वाला है। हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम जिन एरिया पर काम कर रहे हैं, वहां लगातार अच्छा प्रदर्शन करें। रन चेज एक ऐसा डिपार्टमेंट है, जिसमें हम अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
सीरीज के शुरुआती दो मैचों में अभी तक टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है। धर्मशाला में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। बारिश से बाधित उस मैच में टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए 66 बॉल पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में अफगानी टीम को 170 रनों से मात दी थी। उस मैच में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया था।
तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
