Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'धुरंधर' को टक्कर देने आई 'दृढम', साउथ की क्राइम-थ्रिलर ने ओटीटी पर किया धमाका


जब भी इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों की चर्चित फिल्मों की चर्चा होती है, आदित्य धर की 'धुरंधर 2' का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने 1800 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। इसी के साथ 'धुरंधर 2' देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है और वहीं इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 3000 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधरः द रिवेंज' ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। 5 जून को ये फिल्म ओटीटी पर आई और ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली। लेकिन, अब इस फिल्म को टक्कर देने एक नई फिल्म मैदान में उतर चुकी है, जिसका नाम 'दृढ़म्'।

'दृढ़म्' लेटेस्य क्राइम-थ्रिलर मलयालम फिल्म है, जो 8 मई 2026 को रिलीज हुई थी। शेन निगम स्टारर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तो दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन जैसे ही ओटीटी पर दस्तक दी, देखते ही देखते दर्शकों की फेवरेट बन गई और अब टॉप ट्रेंडिंग में अपनी जगह बना चुकी है। ये फिल्म 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराई गई और फिलहाल ये ओटीटी पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 'धुरंधर 2' दूसरे नंबर पर है।

दृढ़म् की कहानी की बात करें तो शुरुआत एक नए सब इंस्पेक्टर विजय राधाकृष्णा (शेन निगम) की एक गांव में पोस्टिंग के साथ होती है। ये गांव क्राइम फ्री है, लेकिन जैसे ही विजय की पोस्टिंग होती है क्राइम का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे विजय परेशान हो उठता है। इस सस्पेंस-थ्रिलर की कहानी जांच और रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी का केंद्र एक घटना है, जिसके तार पुलिस जांच और अनसुलझे रहस्यों से जुड़े होते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्य और गहराने लगते हैं, जिससे परिस्थितियां और चिंता से भरी होने लगती हैं। विजय इस पूरी मुश्किल से बाहर निकल पाता है या नहीं, ये जानने के लिए आप ये मलयालम सस्पेंस-थ्रिलर देख सकते हैं, जो हिंदी में भी मौजूद है।

दृढ़म् के कलाकारों की बात करें तो इसमें शेन निगम लीड रोल में हैं। उनके अलावा इस सस्पेंस-थ्रिलर में सान्या फातिमा, शोभी थिलाकन, दिनेश प्रभाकर, कृष्णा प्रभा, मैथ्यू वर्गीस, अधिरम राधाकृष्णन और प्रशांत मुरली जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक मार्टिन जोसेफ हैं और ये फिल्म अपनी कहानी के साथ-साथ सिनेमैटोग्राफी और संगीत के लिए भी चर्चा में रही, जिसकी जिम्मेदारी क्रमशः पीएम उन्नीकृष्णन और श्रीराग साजी हैं। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो ये जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है और रेटिंग की बात करें तो इसे आईएमडीबी पर 7.0 रेटिंग मिली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |