Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः आर्य वीर दल बढ़ैरा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस! योगाभ्यास के बाद वैदिक विधि से हुआ हवन-यज्ञ


बीसलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आर्य वीर दल एवं आर्य समाज बढ़ैरा के तत्वावधान में योग एवं यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य बंधुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व योग शिक्षक रामचंद्र लाल आर्य ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न प्राणायाम कराए और योग के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित प्राणायाम से पाचन शक्ति मजबूत होती है तथा शरीर निरोग रहता है।

योगाभ्यास के पश्चात वैदिक विधि से हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में रामचंद्र लाल आर्य सपत्नीक मुख्य यजमान रहे, जबकि आचार्य रामप्रताप आर्य ने यज्ञ ब्रह्मा की भूमिका निभाई। पूर्णाहुति के बाद आचार्य रामप्रताप आर्य ने ऋग्वेद के स्वास्तिवाचन मंत्र का भावार्थ समझाते हुए वैदिक जीवन पद्धति पर प्रकाश डाला।

आर्य वीर दल के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन परमात्मा की उपासना करनी चाहिए, जिससे मन को आनंद और आत्मा को शांति प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में आचार्य रामप्रताप आर्य ने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर रामसागर आर्य, मुरारी लाल आर्य, देवेश कुमार आर्य, मोहित आर्य सहित अनेक आर्य बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |