Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का जनपद में हुआ भव्य आयोजन ! योगाभ्यास में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया -भूपेंद्र सिंह


प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जनपद के प्रमुख पार्क शहीद उद्यान(कंपनी बाग) में आयोजित किया गया योग प्रोटोकॉल पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में कई संगठनों के प्रतिनिधियों समेत समाज के सभी वर्गों के लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया दीप प्रज्जवलन में सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, महिला चिकित्सका व पतञ्जलि की आजीवन सदस्य डॉ कामायनी उपाध्याय व आजीवन सदस्य लेफ्टिनेंट प्रमोद पाण्डेय, सोल्जर बोर्ड से कर्नल दिनेश , उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंजीनियर जे.बी. सिंह सहित पतञ्जलि योगपीठ हरिद्वार के उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी की गरिमामय उपस्थिति रही  ।योग प्रोटोकाल कार्यक्रम मे पूर्व सैनिक भी शिरकत करने पहुंचे।सुबह 5बजे से ही बड़े उत्साह के साथ जन प्रतिनिधि,अधिवक्तागण,शिक्षक,चिकित्सक,बैंकर, समाजसेवी, विद्यालयों के प्रबंधक,व्यापारी, किसान,जवान,बच्चे,मातृ शक्ति,बहनें,और सामाजिक संगठनों भारत विकास परिषद, गायत्री शक्ति पीठ, आर, एस.एस, जन सामर्थ्य सेवा संस्थान, ब्रम्ह कुमारी, आदर्श योग परिवार, व्यापार मंडल, सत्य साईं सेवा समिति, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, यूनिवर्स एकेडमी, योग एवं जुंबा क्लास, राम चंद्र मिशन, बंदे मातरम् संगठन ,अंतर्राष्ट्रीय श्री राम नाम लेखन बैंक प्रतापगढ़ , गौरवशाली पूर्व सैनिक संगठन, जुम्बा क्लासेज आदि संगठनों के प्रतिनिधियों तथा राम प्रताप मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों ने योग प्रोटोकाल में प्रतिभाग किया। योग प्रोटोकाल में मुख्य रूप से  संजीव आहूजा, अमित शुक्ल, गिरिजा शंकर मिश्र, भूपेंद्र सिंह, डॉ. कामायनी उपाध्याय, गोविन्द खंडेलवाल, धीरज उपाध्याय , अनंत शुक्ल, कमलेश जी, शैलेन्द्र जी, महेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |