प्रतापगढः शोसल मीडिया पर फैली खबर का जिम्मेदारों ने लिया, किया समस्या का निस्तारण
June 03, 2026
प्रतापगढ़। जिले में बुधवार 3 जून को टीजीटी परीक्षा के संचालन के दौरान सोशल मीडिया पर एक परीक्षा केंद्र आत्रेय एकेडमी के संबंध में एक खबर संज्ञान में आई कि परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व फ्रिस्किंग की प्रक्रिया में कतिपय परीक्षार्थियों के धार्मिक चिन्हों को उतरवाया जा रहा है ।तत्काल उक्त के संबंध में परीक्षा केंद्र के स्टेटिक मजिस्ट्रेट से तथ्य प्रकाश में आया कि फ्रिस्किंग के कार्य को सम्पादित कर रहे आयोग द्वारा नियुक्त प्राइवेट कंपनी के कतिपय कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा निर्देशों को ठीक से ना समझ पाने के कारण अति उत्साह में कतिपय प्रकरणों में ऐसा किया गया । तत्काल उक्त प्राइवेट कंपनी के अधिकारी गण को उक्त हेतु तमचतपउंदक किया गया ।फ्रिस्किंग कर रहे उक्त कर्मचारियों को तत्काल हटवा दिया गया और उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों को नियुक्त करवा दिया गया है । जिले में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई ।
