Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः डीएम एवं एसपी ने टीजीटी परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


प्रतापगढ़ । जनपद में बुधवार से प्रारम्भ हो रही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टी0जी0टी0) लिखित परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने एमडीपीजी कॉलेज एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़ परीक्षा केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। डीएम एवं एसपी ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्र परिसर एवं उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनपद में टीजीटी लिखित परीक्षा कुल 33 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |