Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप! मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता की मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार वंदना पुत्री गंगाराम की शादी तीन वर्ष पूर्व काजीपुर गांव निवासी संतोष पुत्र रमई के साथ हुई थी। बताया जाता है कि लगभग दो वर्ष पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसमें वंदना को चोटें आई थीं। 

फाइल फोटो

उसका उपचार घर पर रहकर इलाज चल रहा था। गुरुवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे जगदीशपुर स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया घर आते ही उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।मृतका के भाई देशराज निवासी मठिया जोरावरपुर, थाना जामो, जनपद अमेठी ने बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने समझाकर माहौल शांत करा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अभी कोई प्रार्थना पत्र मिला नहीं है ।प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |