अमेठी: करोड़ो का महाघोटाला! सीबीआई ने की छापेमारी, मचा हड़कंप
June 17, 2026
अमेठी। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग मे हुए करोड़ो के महाघोटाले की आंच अब सीबीआई तक पहुच चुकी है ऐसे मे कल इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जांच को सीबीआई ने अपने हांथो मे लेते हुए अमेठी मे छापेमारी कर अलग-अलग इलाकों में पूछताछ की। गौरतलब हो कि सीबीआई की डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमेठी के साथ लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी की जा रही है। जनकारी के मुताबिक उक्त घोटाले का खुलासा लेखाधिकारी किशन गुप्ता की तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ था, जिसमे कर्मचारियों द्वारा बड़े स्तर पर हेरफेर कर कई शिक्षकों के खाते में पैसे भेजने का आरोप है। सीबीआई ने लोधवरिया, पूरे यदुराम पांडेय सहित 8 ठिकानों पर छापेमारी की और मामले में संलिप्त संदिग्ध कर्मचारियों, शिक्षकों और अन्य लोगों से घंटों पूछताछ भी की। सीबीआई की एक टीम गौरीगंज कोतवाली भी पहुंची, जहां एसएचओ से एफआईआर जांच की प्रगति और जब्त दस्तावेजों की पूरी जानकारी ली. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया कि बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात कुछ कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर वित्तीय हेरफेर की है। डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप है। वही सीबीआई सभी दस्तावेज खंगाल रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है। मामले में वित्त एवं लेखा विभाग के कनिष्ठ लिपिक मनोज कुमार मालवीय, आउटसोर्सिंग कर्मी शिवम पांडेय, अभिषेक सिंह के साथ ही श्रवण कुमार और शैलेश कुमार शुक्ला की भूमिका बताई जा रही है। वहीं, इस मामले में वित्त एवं लेखा अधिकारी किशन गुप्ता ने बताया कि पहले से इस मामले में मुकदमा दर्ज है। जिला स्तर पर भी इसकी जांच हो चुकी है. मामले में पांच लोग कुल आरोपित है। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच कर रही है, जल्द ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
.jpg)