Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मोहनलालगंज में अवैध रूप से काटा गया गूलर का पेड़, वन विभाग को नहीं दी गई सूचना


लखनऊ । राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गणेश खेड़ा गांव में अवैध रूप से पेड़ कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गूलर का एक बड़ा पेड़ चोरी-छिपे काट दिया गया। आरोप है कि पेड़ कटान की सूचना वन विभाग को नहीं दी गई और बिना किसी वैधानिक अनुमति के यह कार्य कराया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि कटान कार्य में लगे ठेकेदार शमशाद, जो मऊ जनपद का निवासी बताया जा रहा है, अपनी मनमानी करते हुए नियमों को दरकिनार कर पेड़ों की कटाई करवा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। यदि समय रहते ऐसे मामलों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो क्षेत्र में हरित आवरण को नुकसान पहुंच सकता है।

फिलहाल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |