कन्नौजः ई-पंजीकरण के खिलाफ बार एसोसिएशन छिबरामऊ ने मुख्यमंत्री संबोधित लिखित ज्ञापन दिया
June 16, 2026
छिबरामऊ/कन्नौज। बार एसोसिएशन छिबरामऊ द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी छिबरामऊ को सौपा गया। बार एसोसिएशन की आम बैठक में ई पंजीकरण के खिलाफ आम सहमत के बाद मुख्यमंत्री संबोधित लिखित ज्ञापन उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को लिखित ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देते समय बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, महासचिव पंकज मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव दुबे,उपाध्यक्ष दिनेश यादब,राजकुमार सिंह, रजनीश यादव,अमित दुबे, आलोक दीक्षित, राजीव हजेला,मोहम्मद फैज,पूर्व महासचिव ललित प्रताप सिंह,अभिषेक दुबे, पंकज चतुर्वेदी रावेन्द्र सिंह चैहान, ब्रह्मदत्त यादव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
