Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः गौवंश संरक्षण के लिए सड़कों से लेकर मंदिरों तक चला बड़ा हस्ताक्षर अभियान! 27 जुलाई को जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन; प्रशासन को जगाने की तैयारी


छिबरामऊ/कन्नौज। गौवंश की सुरक्षा और उनके बेहतर रखरखाव की मांग को लेकर क्षेत्र में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। श्अंतरराष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौ रक्षा प्रकल्प के बैनर तले छिबरामऊ और आसपास के इलाकों में एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रंजीत पांडेय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता की आवाज को एकजुट कर प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। इसके लिए क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों और व्यापारिक केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। अभियान के तहतरूमंशेश्वरनाथ मंदिर और गंगेश्वरनाथ मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं से संपर्क किया गया।बाबा की बगिया और स्थानीय बाजारों में भी विशेष कैंप लगाकर लोगों को गौवंश संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और उनके हस्ताक्षर लिए गए।

राष्ट्रीय संयोजक रणजीत पांडेय ने कहा गौवंश की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जनता से मिल रहे इस भारी समर्थन को एक ज्ञापन का रूप दिया जा रहा है, जिसे आगामी 27 जुलाई को जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।संगठन के पदाधिकारियों को पूरा भरोसा है कि जनता के इस हस्ताक्षर अभियान और एकजुटता को देखकर प्रशासन गंभीर होगा। इस पहल के जरिए जिला प्रशासन का ध्यान गौवंश की दुर्दशा की ओर आकर्षित किया जाएगा, ताकि वे इनके संरक्षण के लिए जल्द से जल्द कोई आवश्यक और ठोस कदम उठा सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |