शाहबाद: बिजली का बिल जमा कराने गई विद्युत टीम से मारपीट का आरोप, एक का शांतिभंग में चालान
June 25, 2026
शाहबाद। थाना क्षेत्र के करेथी गांव में बिजली के बिल जमा करने को लेकर बकायेदारों के पास गई विद्युत टीम से मारपीट के आरोप लगे है। लाइनमैनो की ओर कार्रवाई के लिए शाहबाद थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि करेथी गांव में लाइनमैनो के साथ मारपीट के मामले में तहरीर आई है, जांच की जा रही है। एक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
.jpg)