तिलोई: सुनीता सिंह ने इलेक्ट्रिकल दुकान का किया उद्घाटन
June 17, 2026
तिलोई/अमेठी। बुधवार को कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह ने ब्लाक तिलोई क्षेत्र अंतर्गत मोहनगंज-पीढ़ी मार्ग पर रमई गांव में कुनाल इलेक्ट्रिकल दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने दुकान संचालक जुगुल किशोर बाजपेयी को बधाई दी।साथ ही कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए व्यापार का बढ़ना बेहद जरूरी है।उद्घाटन समारोह के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर जुगुल किशोर,सुरेंद्र त्रिपाठी,लाल प्रताप सिंह,बलराम सिंह,अमर बहादुर,डॉ कदीर,भाऊ समेत बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।
