लखनऊ/सोनभद्र! जन सेवा दल के मिर्जापुर, सोनभद्र और चन्दौली के चुनाव संगठन प्रभारी श्री अभिषेक नारायण शर्मा द्वारा क्षेत्र में तत्परता और निष्ठा पूर्वक किए जा रहे कार्यों की जनता और संगठन के भीतर जमकर सराहना हो रही है। उनके द्वारा अपने प्रभार वाले क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्रखरता से उठाए जाने के बाद से संगठन में एक नई उम्मीद और अभूतपूर्व उत्साह का संचार हुआ है।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय जनता का मानना है कि श्री अभिषेक नारायण शर्मा जिस प्रकार तीनों जिलों (मिर्जापुर, सोनभद्र और चन्दौली) पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, उससे क्षेत्र की जनता का सर्वत्र कल्याण और विकास सुनिश्चित है। दल को लंबे समय से ऐसे ही कर्तव्यनिष्ठ, तर्कशील और दूरदर्शी सोच वाले ऊर्जावान नवयुवकों की आवश्यकता थी, जो अब पूरी होती दिखाई दे रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनेश ठाकुर 'कर्पूरी' के निर्णय की सराहना
क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनेश ठाकुर 'कर्पूरी' का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अभिषेक नारायण शर्मा की प्रतिभा और दूरदर्शिता को पहचानकर उन्हें न सिर्फ संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी, बल्कि रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर युवाओं के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
चन्दौली में भी उम्मीद की किरण
यद्यपि अभिषेक नारायण शर्मा चन्दौली के मूल निवासी नहीं हैं, फिर भी उनके समर्पण को देखकर चन्दौली की जनता में भारी उत्साह है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि वे सोनभद्र के साथ-साथ चन्दौली जिले की समस्याओं पर भी लगातार इसी प्रकार ध्यान देते रहेंगे। संगठन के लिए उनका तन, मन और धन से समर्पित होना क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
स्थानीय शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि आने वाले समय में श्री अभिषेक नारायण शर्मा अपनी कार्यशैली और जनसेवा के दम पर पूर्वांचल के कद्दावर और शीर्ष नेताओं में अपनी पहचान अतिशीघ्र स्थापित करेंगे।
