Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः जेठ के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में भव्य आयोजन


लखनऊ। इस भीषण गर्मी में दो जून की पूरी और ठंडा शरबत ने शहर की जनता को बड़ी राहत पहुंचाई।जेठ माह के पांचवें बड़े मंगल के शुभ अवसर पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न इलाकों में भंडारों का आयोजन किया गया। जगह-जगह पूरी- सब्जी, हलवा, कढ़ी चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।कोनेश्वर मंदिर चैक और परिवर्तन चैराहा में स्थाई पंडाल लगाकर रोज प्रसाद  का वितरण हो रहा है। 74 शिव विहार कॉलोनी, विकास नगर में आयोजित भंडारे के आयोजक श्री किशन सिंह (गुड्डू) और उनकी टीम ने बताया कि विगत 5 वर्षों से यह आयोजन  श्री मनोकामना पूर्णेश्वर मंदिर सेक्टर 5 विकास नगर में आयोजित किया जा रहा है। भंडारे का कुशल संचालन के लिए श्री विक्रम सिंह,  दीपेंद्र सिंह,  ऋषभ सिंह, श्रीमती तनुजा वर्मा, सुनीता प्रधान, रेखा सिंह, दिव्या सिंह, पूजा आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |