Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के जनाजे में शामिल हुए लश्कर ए तैयबा से जुड़े लोग


पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के जनाजे में लश्कर ए तैयबा से जुड़े लोग शामिल हुए। इस जनाजे के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के पॉलिटिकल विंग से जुड़े नेताओं की मौजूदगी देखी गई। पाकिस्तानी मरकजी मुस्लिम लोग यानी पीएमएमएल इस्लामाबाद के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान कम्बोह के शामिल होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

वायरल वीडियो लश्कर ए तैयबा के पॉलिटिकल विंग पाकिस्तानी मरकजी मुस्लिम लोग की ओर से आधिकारिक रूप से जारी किया गया। शाहिद अख्तर की जनाजे की नमाज पर पाकिस्तान सेंट्रल मुस्लिम लीग इस्लामाबाद के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान कंबोह, उप महासचिव अब्दुल्ला तूर, जोनल महासचिव हाफिज उमर, खिदमत कमेटी के अध्यक्ष अमजद भट्टी मौजूद थे। लश्कर चीफ हाफिज सईद का का बेटा तल्हा सईद लश्कर के पॉलिटिकल विंग पाकिस्तानी मरकजी मुस्लिम लोग का बड़ा नेता है।

पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग, जमात-उद-दावा का एक हिस्सा है। जमात-उद-दावा ऐसा संगठन है, जिस पर पहले ही बैन लगा हुआ है। इस घटना ने पाकिस्तान को एक बार फिर बेनकाब कर दिया है। यह वीडियो साबित करता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। खास बात यह है कि हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब तल्हा को किसी पब्लिक इवेंट में देखा गया है। अप्रैल में, उसने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्पेशल असिस्टेंट राणा सनाउल्लाह के साथ स्टेज शेयर किया था, और दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे से बातचीत की थी।

भारत ने बार-बार पाकिस्तान में आतंकवादियों को मदद और ठिकाने मिलने पर चिंता जताई है, और यूनाइटेड नेशंस समेत दुनिया की संस्थाओं से कार्रवाई करने की अपील की है। मार्च में, एक अमेरिकी रिपोर्ट में भी कहा गया था कि पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है, खासकर उन लोगों के लिए जो भारत को निशाना बना रहे हैं। 25 मार्च को जारी की गई यह रिपोर्ट कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस ने पब्लिश की थी, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान "कुछ आतंकवादी ग्रुप्स और लोगों को देश में खुलेआम काम करने से रोकने के लिए काफी कार्रवाई करने में नाकाम रहा है।"

शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद का इस हफ्ते की शुरुआत में निधन हो गया था। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण नहीं बताया गया। शोएब ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे बड़े भाई, शाहिद अख्तर, अल्लाह सुभाना वा ताला के पास लौट आए हैं। नमाज-ए-जनाजा का समय और जगह सुबह बताई जाएगी।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |