Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, मलबे में अपनों को तलाश रहे लोग, मृतकों की संख्या 1,000 के पार



वेनेजुएला में बुधवार को आए विनाशकारी भूकंप के आफ्टरशॉक्स शुक्रवार को भी महसूस किए गए। शुक्रवार को वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है। भूकंप के झटके देश की राजधानी काराकास और माराके शहर में महसूस किए गए और फिर से आए इस भूकंप की वजह से लोग जान बचाने के लिए तुरंत सुरक्षित जगहों की तरफ भागने लगे। आफ्टरशॉक्स की वजह से मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं।

बता दें कि शुक्रवार को आए इस भूकंप से कुछ दिन पहले, बुधवार की शाम को देश में दो ज़बरदस्त भूकंप आए थे, जिनमें अब तक 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, कई लोग घायल हैं और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है, इसकी वजह से वेनेजुएला की राजधानी काराकास के कुछ हिस्से बुरी तरह तबाह हो गए हैं।

बुधवार को आया भूकंप वेनेजुएला में पिछले 125 सालों का सबसे शक्तिशाली भूकंप था. इस आपदा ने पूरे देश को हिला दिया. इमारतें मोम की तरह मोड़ दी गई. पूरी-पूरी कॉलोनियां साफ हो गई. हजारों परिवारों का सपना मलबे में दब गया। इस भूकंप में मरने वालों की संख्या अब 920 हो गई है, कई लोग घायल हैं, तो वहीं हजारों लोग अब तक लापता हैं। मलबे में लोग अपनों को तलाश रहे हैं। कई लोग अपने परिवार से बिछड़ गए हैं।

बुधवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है; US जियोलॉजिकल सर्वे का अनुमान है कि मरने वालों और घायलों की कुल संख्या 10,000 से ज़्यादा हो सकती है। बता दें कि अब तक कम से कम 3,360 लोगों के घायल होने की खबर है और 172 से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे दबे हुए बताए जा रहे हैं। वेनेजुएला सरकार के अनुसार, लापता लोगों की संख्या 50,000 से ज़्यादा हो गई है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है और राहत बचाव कार्य जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |