Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला आयोजित, स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर


प्रतापगढ़। उप जिलाधिकारीध्परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ एवं समस्त नगर पंचायतों में 01 जून से 30 जून 2026 तक लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी संचालकों, स्ट्रीट वेंडरों एवं छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मेले के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत चरणबद्ध रूप से 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने हेतु पात्र लाभार्थियों को कैशबैक प्रोत्साहन का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को उनसे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उनके रोजगार को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी पात्र स्ट्रीट वेंडरों एवं छोटे कारोबारियों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में आवेदन कर इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि लोक कल्याण मेले के माध्यम से शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |