Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मर्डर केस की जांच की आड़ में नाबालिग लड़कों से गंदी हरकतें! आरोपी गिरफ्तार


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शहर के अमृताहल्ली थाने से जुड़े एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सब-इंस्पेक्टर पर मर्डर केस की जांच के बहाने कुछ नाबालिग लड़कों को सेक्सुअली हैरेस करने और पीटने का आरोप है। गिरफ्तार पुलिस सब-इंस्पेक्टर का नाम प्रवीण है, जो शहर के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से में अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन से जुड़ा है।

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवीण ने कुछ महीने पहले अमृताहल्ली में रिपोर्ट हुए एक मर्डर केस के सिलसिले में कुछ नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया था। लड़कों को एक प्राइवेट जगह पर ले जाकर प्रवीण ने पहले उन्हें अपनी बेल्ट से पीटा और फिर उनके कपड़े उतार दिए।

सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, उसने नाबालिग लड़कों को गंदी हरकतें करने के लिए मजबूर किया और उन्हें अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो हाल ही में लीक हो गया और बड़े पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रवीण के खिलाफ बच्चों के यौन अपराधों से सुरक्षा एक्ट- 2012 के तहत क्रिमिनल केस दर्ज कर कोथनूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। FIR के आधार पर, कोथनूर पुलिस ने सोमवार शाम को प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में ले लिया।

एक अन्य खबर में, कर्नाटक के मैसुरू में 50 वर्षीय एक शख्स की कथित तौर पर उसकी पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला ने शुरुआती तौर पर इस हत्या को हृदयाघात से हुई मौत बताकर मामला छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नित्यानंद के तौर पर हुई है। वह एक कार शोरूम में काम करते थे और अपनी पत्नी सुशीला के साथ रहते थे, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। इस दंपति की कोई संतान नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात कुवेम्पुनगर इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, सुशीला ने कथित तौर पर अपने पति का गला रस्सी से तब घोंट दिया जब वह नशे की हालत में घर लौटने के बाद सो रहा था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |