Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जलकल विभाग के तीन जांबाजों का सम्मान, अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि


लखनऊ। जलकल, नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के तीन साहसी कर्मचारियों मोहित, राजेश एवं विनोद को उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। संगठन के वरिष्ठ साथियों और अधिकारियों ने इन तीनों को विभाग का गौरव और अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सम्मानित कर्मचारियों ने भी भविष्य में इसी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इसके उपरांत, पिछले दिनों हुए दुर्भाग्यपूर्ण अग्निकांड में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम का समापन कर्मचारी एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जोन-3 (अलीगंज), सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |